दिवाली के 5 दिन का महत्व और कथाएँ | 5 Days of Diwali Meaning & Stories in Hindi - DigiVogue
PRAJÑĀNAM

दिवाली के 5 दिन का महत्व और कथाएँ | 5 Days of Diwali Meaning & Stories in Hindi

दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है। यह पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है, जहाँ हर दिन का अपना अलग महत्व और कथा जुड़ी होती है। आइए जानते हैं इन पाँच दिनों से जुड़ी हुई कथायें और उनका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अर्थ।

Diwali is not just a festival of lights and sweets; it is celebrated over five days, with each day having its spiritual and cultural significance. Let’s explore the stories and rituals behind these five important days.

🪔 Day 1. धनतेरस / वसुबरस | Dhanteras / Vasu Baras

धनतेरस / वसुबरस दिवाली का पहला दिन है, जो व्यापार, धन और नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन व्यापारी अपने पुराने खाता-बही को देखकर नए की शुरुआत करते हैं, इसे चोपड़ा पूजन कहा जाता है। धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरी की पूजा करी जाती है।
Dhanteras / Vasu Baras marks the first day of Diwali, dedicated to wealth, prosperity, and new beginnings. On this day, traders review old account books and start new ones, performing the ritual known as Chopda Pujan. On Dhanteras, people worship Lord Dhanvantri.

  • क्यों मनाते हैं: धनतेरस पर धन की देवी लक्ष्मी और स्वास्थ्य के देवता धनवंतरी देव की पूजा की जाती है। यह दिन स्वास्थ्य और समृद्धि की दृष्टि से शुभ माना जाता है।
    Why we celebrate: On this day, people worship Goddess Lakshmi (Goddess of Wealth) and Lord Dhanvantari (God of Health). It is considered auspicious for health, prosperity, and new financial beginnings.
  • मुख्य बातें (Main Points):
    • घर और दुकान की सफाई करें।
      Clean your home and business place.
    • गौ माता की पूजा करें।
      Perform Gau Mata (cow) worship.
    • पुराने खाता-बही का निस्तारण करें।
      Dispose of old account books responsibly.
  • जिज्ञासा: पुराने खाता-बही को जलाना बुराई और नकारात्मकता को दूर करने का प्रतीक है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन जो कोई सोने-चांदी या बर्तन खरीदता है, उसके घर में संपत्ति और समृद्धि आती है।
    Curiosity: Burning old account books symbolizes the removal of negativity and the start of new auspicious beginnings. Buying gold, silver, or utensils on Dhanteras is believed to bring wealth and prosperity.

🌿 Day 2. नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली | Naraka Chaturdashi / Chhoti Diwali

दूसरा दिन नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अंधकार और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन नरकासुर राक्षस का वध किया था।
Second day is celebrated as Naraka Chaturdashi / Chhoti Diwali which symbolizes the victory of good over evil. According to our hindu scriptures, Lord Krishna killed the demon Narakasura on this day.

  • क्यों मनाते हैं: मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया और वहां से 16,100 बंदियों को मुक्त किया। यह दिन अंधकार और नकारात्मकता को दूर करने का प्रतीक माना जाता है।
    Why we celebrate: According to our ancient scriptures, Lord Krishna killed the demon Narakasura and freed 16,100 captives. This day represents the destruction of darkness and negativity.
  • मुख्य बातें (Main Points):
    • सूर्योदय से पहले स्नान करें और हल्का उबटन लगाएँ।
      Bathe early in the morning with fragrant oils or pastes.
    • दीप जलाएँ और घर की सफाई करें।
      Light lamps and clean your house.
  • जिज्ञासा: यह दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।
    Curiosity: This day is considered ideal for physical and mental purification.

🔥 Day 3. दीपावली | Diwali

दीपावली दिवाली का मुख्य और तीसरा दिन है। घरों में दीपक जलाए जाते हैं और लक्ष्मी-गणेश पूजा की जाती है।
Diwali is the main day of the festival week which is celebrated by lighting lamps and performing Lakshmi-Ganesha worship.

  • क्यों मनाते हैं: यह दिन धन, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण है। घरों में दीपक जलाकर, लक्ष्मी-गणेश पूजा करके सुख-समृद्धि और खुशहाली का स्वागत किया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम वनवास पूरा कर के अयोध्या लौटे थे, और उनका स्वागत दीपोत्सव के साथ करा गया था।
    Why we celebrate: This day is important for wealth, prosperity, and spiritual energy. Homes are decorated with lamps and devotees perform Lakshmi-Ganesha worship to invite happiness and abundance. On this day, Lord Shree Ram returned to Ayodhya from the 14 days Vanvasa, and people welcomed him by lighting lamps.
  • मुख्य बातें (Main Points):
    • लक्ष्मी-गणेश की पूजा विधिपूर्वक करें।
      Conduct Lakshmi-Ganesha puja properly.
    • घर और प्रांगण में दीपक लगाएँ।
      Decorate home and courtyard with lamps.
    • मिठाइयाँ और प्रसाद वितरित करें।
      Share sweets and prasad.
  • जिज्ञासा: दीप जलाना आध्यात्मिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
    Curiosity: Lighting lamps represents spiritual purification and positive energy.

🌼 Day 4. गोवर्धन पूजा | Govardhan Puja

त्योहार के चौथे दिन गोवर्धन पूजा मनाते है। इसको भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के क्रोध से लोगों की रक्षा की स्मृति में मनाया जाता है।
4th day is celebrated as Govardhan Puja, commemorating the day Lord Krishna lifted Govardhan Hill to protect villagers from the wrath of Indra.

  • क्यों मनाते हैं: यह पूजा हमें प्रकृति और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करना सिखाती है।
    Why we celebrate: This day teaches us gratitude towards the nature and the food.
  • मुख्य बातें (Main Points):
    • घर में मिट्टी से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करें।
      Create a Govardhan Hill model with clay at home and worship it.
    • विविध प्रकार के पकवान (अन्नकूट) बनाएं और भोग अर्पित करें।
      Prepare variety of dishes (Annakut) as offerings.
  • जिज्ञासा: गोवर्धन पूजा प्रकृति और अन्न के प्रति आभार सिखाती है।
    Curiosity: Govardhan Puja teaches us gratitude towards the nature and the food.

💞 Day 5. भाई दूज / भैया दूज | Bhai Dooj

पाँचवा दिन, भाई दूज, भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित है। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
Bhai Dooj celebrates the bond between brothers and sisters. Sisters pray for their brothers’ long life and prosperity.

  • क्यों मनाते हैं: यह दिन भाई-बहन के प्रेम और परिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।
    Why we celebrate: Sisters pray for their brothers’ long life and prosperity. This day strengthens family bonds and sibling love.
  • मुख्य बातें (Main Points):
    • भाई को तिलक लगाएँ और उपहार दें।
      Apply tilak on brothers and give gifts.
    • मिठाइयाँ खिलाएँ।
      Share sweets.
    • रिश्तों को मजबूत करें।
      Strengthen sibling relationships.
  • जिज्ञासा: इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर भोजन किया था।
    Curiosity: This day is also called as Yama Dvitiya, as Yama visited his sister Yamuna for a meal on this day.

🌺 निष्कर्ष | Conclusion

दिवाली के ये पाँच दिन धन, स्वास्थ्य, शुद्धि, प्रकाश और प्रेम के जीवन पहलुओं का प्रतीक हैं। इन्हें समझकर हम सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश भी सीखते हैं।
Each of these five days represents different aspects of life which are - wealth, health, purification, light, and love. Understanding their significance turns Diwali into more than just a festival. It becomes a spiritual and social celebration.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQs

1. दिवाली के 5 दिन कौन-कौन से हैं?

दिवाली के 5 दिन हैं: धनतेरस / वसुबरस, नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली, दीपावली (मुख्य दिन), गोवर्धन पूजा, भाई दूज।

2. What are the 5 days of Diwali?

The 5 days of Diwali are: Dhanteras / Vasu Baras, Naraka Chaturdashi / Chhoti Diwali, Diwali (Main Day), Govardhan Puja, Bhai Dooj.

3. दिवाली क्यों मनाई जाती है?

दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत और देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए मनाई जाती है।

4. Why is Diwali celebrated?

Diwali is celebrated to mark the victory of light over darkness and to welcome Goddess Lakshmi.

5. धनतेरस / वसुबरस का महत्व क्या है?

धनतेरस या वसुबरस पर धन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए देवी लक्ष्मी और धनवंतरी देव की पूजा की जाती है।

6. What is the significance of Dhanteras / Vasu Baras?

Dhanteras / Vasu Baras is celebrated for worshipping Goddess Lakshmi and Lord Dhanvantari for wealth and health.

7. नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली का महत्व क्या है?

यह दिन भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर के वध और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

8. What is the significance of Naraka Chaturdashi / Chhoti Diwali?

This day marks the victory of Lord Krishna over demon Narakasura and symbolizes the triumph of good over evil.

9. दीपावली का महत्व क्या है?

दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत और देवी लक्ष्मी के स्वागत का पर्व है।

10. What is the significance of Diwali?

Diwali celebrates the victory of light over darkness and welcomes Goddess Lakshmi into homes.

11. गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है?

गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा और प्रकृति व अन्न के प्रति आभार दिखाने के लिए मनाई जाती है।

12. Why is Govardhan Puja celebrated?

Govardhan Puja is celebrated to honor Lord Krishna lifting Govardhan Hill and to show gratitude towards nature and food.

13. भाई दूज का महत्व क्या है?

भाई दूज भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।

14. What is the significance of Bhai Dooj?

Bhai Dooj celebrates the love and protection between brothers and sisters.

0 Comment
SignUp / LogIn to Leave a Reply
Aditya Tripathi

Hi, I'm Aditya, Aditya Tripathi is the founder of DigiVogue.org, sharing insights on motivation, wellness, relationships, and Vedic philosophy to inspire personal growth.

Subscribe to our Newslatter

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.

whatsapp logo