दीपावली 2025: कथा, महत्व और परंपराएँ | Diwali 2025: Story, Significance & Traditions
- Aditya Tripathi
- Oct 16, 2025
दीपावली, जिसे आम बोलचाल में दिवाली कहा जाता है, हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे हर्षोल्लासपूर्ण व महत्वपूर्ण त्योहार है। यह हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाते है। इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय और सकारात्मकता के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जाता है।
👉 जानिए दिवाली के 5 दिन और उनका महत्व, कहानियाँ और परंपराएँ।
Diwali is not just a festival, it is a celebration of light and positivity. Celebrated every year on Kartik Amavasya, this festival symbolizes the victory of light over darkness and good over evil.
👉 Learn about the 5 days of Diwali, their meaning, stories, and significance.
दीपावली 2025 इस बार 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी। पाँच दिन चलने वाले इस पर्व का आरंभ धनतेरस से होता है और समापन भाई दूज पर होता है।
In 2025, the main Diwali day is expected to fall on 20 October (Monday). On this day, India is illuminated with countless lamps.
👉 प्रमुख तिथियाँ | Important Dates:
पर्व | Event | तिथि | Date (2025) |
---|---|
धनतेरस | Dhanteras | 18 अक्टूबर (October) 2025 |
नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) | Narak Chaturdashi (Chhoti Diwali) | 19 अक्टूबर (October) 2025 |
दीपावली (मुख्य दिवस) | Diwali (Main day) | 20 अक्टूबर (October) 2025 |
गोवर्धन पूजा | Govardhan Puja | 22 अक्टूबर (October) 2025 |
भाई दूज | Bhai Dooj | 23 अक्टूबर (October) 2025 |
“दीपावली” शब्द संस्कृत के दो शब्दों से बना है - ‘दीप’ (प्रकाश) और ‘आवली’ (श्रृंखला) - अर्थात दीपों की पंक्ति। इस दिन दीपक जलाना अंधकार, नकारात्मकता और अज्ञान को मिटाने का प्रतीक है।
The word “Diwali” is derived from two Sanskrit words - ‘Deep’ (light) and ‘Avali’ (row) - meaning a row of lamps. Lighting lamps on this day symbolizes the removal of darkness, negativity, and ignorance.
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में दिवाली अलग-अलग पौराणिक कथाओं से जुड़ी है।
In different regions of India, Diwali is associated with various mythological stories.
त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। उसी दिन से दीपावली मनाने की परंपरा चली।
After 14 years of exile and defeating Ravana, when Lord Rama returned to Ayodhya, people lit lamps to welcome him.
यह कथा उत्तर भारत में सर्वाधिक प्रचलित है। क्या आप जानते है कि रावण के 10 सर क्या दर्शाते है?
Hence, it came to be called Diwali - meaning “a row of lamps.” Do you know the significance of 10 heads of Ravana?
दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण और माता सत्यभामा ने इस दिन राक्षस नरकासुर का वध किया और पृथ्वी को भयमुक्त किया। इससे पहले के दिन को “छोटी दिवाली” कहा जाता है। क्या आप जानते है कि नरक चतुर्दशी का असली महत्व एवं परंपराएँ क्या है? यहाँ पढ़े -
The day before Diwali, Narak Chaturdashi is celebrated, marking the day when Lord Krishna and his wife Satyabhama killed the demon Narakasura. This symbolizes the victory of dharma over adharma. Do you know the real stories and traditions of Narak Chaturdashi? Read here -
पुराणों के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की रात समुद्र-मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुईं। इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है।
It is said that on Kartik Amavasya, during the churning of the ocean, Goddess Lakshmi appeared. Therefore, worshipping her on this day brings wealth and prosperity into the home.
👉 यह कथा समृद्धि और शुभता से जुड़ी है, इसलिए व्यापारी वर्ग इसे “नए वित्तीय वर्ष” की शुरुआत मानता है।
This story is linked with wealth and prosperity and therefore some business people celebrate it as a New Financial Year.
दक्षिण भारत में दिवाली को बाली पाद्यमी या बलिप्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है। कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण कर राजा बलि को पाताल लोक भेजा, परंतु उसे वर्ष में एक बार पृथ्वी पर आने का वरदान दिया। इस दिन लोग बलि राजा के स्वागत में दीप जलाते हैं।
In South India, Diwali is celebrated as Bali Padyami. According to indian scriptures, Lord Vishnu, in his Vamana avatar, sent King Bali to the Patal-Lok. But he granted him permission to visit Earth once a year. People light lamps to welcome King Bali on this day.
बंगाल और असम में दिवाली के दिन काली पूजा होती है। यह देवी-शक्ति के जागरण का प्रतीक है, जहाँ माँ काली अंधकार, असुरता और अहंकार को नष्ट करती हैं।
In Bengal and Assam, Kali Puja is performed on Diwali. This represents the awakening of divine power where Goddess Kali destroys darkness, demons, and ego.
क्षेत्र | Region | परंपरा / मान्यता | Tradition / Significance | मुख्य देवी/देवता | Main Deities |
---|---|---|
उत्तर भारत North India | श्रीराम का अयोध्या आगमन, लक्ष्मी पूजा Lord Rama’s return to Ayodhya, Lakshmi Puja | श्रीराम, लक्ष्मी, गणेश Rama, Lakshmi, Ganesha |
दक्षिण भारत South India | बाली पाद्यमी, नरकासुर वध Bali Padyami, Narakasura Vadh | विष्णु (वामन), कृष्ण Vishnu (Vamana), Krishna |
पश्चिम भारत West India | नववर्ष प्रारंभ (Bestu Varas), गोवर्धन पूजा Start of the new financial year, Govardhan Puja | श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत Krishna, Govardhan Hill |
पूर्व भारत East India | काली पूजा और दीपदान Kali Puja and Lamp Offering | देवी काली Goddess Kali |
नेपाल Nepal | तिहार पर्व (पाँच दिनी दीपोत्सव) Tihar festival (five-day Diwali) | लक्ष्मी, यमराज Lakshmi, Yamaraj |
आज के समय में दीपावली केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि संस्कृति, एकता और पर्यावरण संतुलन का संदेश देती है। सावधानी के साथ दिवाली मनाना, पेड़ लगाना, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटना - यही सच्ची रोशनी है।
Today, Diwali is not only a religious festival but also a celebration of culture, unity, and environmental balance. Celebrating Diwali with safety, planting trees, and sharing joy with elders and the needy reflects the true light of Diwali.
“दीप जलाना आसान है, पर मन को प्रकाशित करना ही असली दिवाली है।”
“Lighting a lamp is easy, but illuminating the mind is the real Diwali.”
दीपावली हमें यह सिखाती है कि अंधकार चाहे भीतर का हो या बाहर का, प्रकाश ही उसका समाधान है। हर दीप, हर मुस्कान और हर शुभकामना हमें यह याद दिलाती है कि अच्छाई कभी समाप्त नहीं होती - बस हमें उसे जलाए रखना होता है।
Diwali teaches us that no matter how deep the darkness is, even a single lamp can bring light. Every diya, every smile, and every good wish reminds us that goodness never ends - we just need to keep it alive.
दिवाली अंधकार पर प्रकाश की विजय, धर्म की जीत और समृद्धि के लिए मनाई जाती है। यह पर्व माता लक्ष्मी, श्रीराम और भगवान कृष्ण की कथाओं से जुड़ा हुआ है।
Diwali is celebrated to mark the victory of light over darkness, good over evil, and to invite prosperity. It is linked to the stories of Goddess Lakshmi, Lord Rama, and Lord Krishna.
2025 में दीपावली का मुख्य दिन 20 अक्टूबर, सोमवार है। यह पांच दिन तक मनाई जाती है।
The main day of Diwali in 2025 will be Monday, 20 October. The festival spans five days.
दीपावली धर्म की विजय, पितरों की स्मृति, लक्ष्मी पूजा और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक है।
Diwali symbolizes the victory of dharma, remembrance of ancestors, worship of Goddess Lakshmi, and spiritual purification.
उत्तर भारत में श्रीराम आगमन, दक्षिण भारत में बाली पाद्यमी, पूर्वी भारत में काली पूजा, पश्चिम भारत में गोवर्धन पूजा और नेपाल में तिहार के रूप में मनाई जाती है।
In North India, it marks Lord Rama’s return; South India celebrates Bali Padyami; Eastern India performs Kali Puja; Western India celebrates Govardhan Puja; and in Nepal, the festival is celebrated as Tihar.
सामाजिक रूप से यह परिवार और समाज को जोड़ता है। वैज्ञानिक दृष्टि से दीपक की लौ वातावरण को शुद्ध करती है, घर की सफाई स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
Socially, it strengthens family and community bonds. Scientifically, the light of lamps purifies the environment, and cleaning the home promotes health and hygiene.
Sign up for free and be the first to get notified about new posts.