PRAJÑĀNAM

Chandra Grahan (चंद्र ग्रहण) 2025: Sutak Kaal (सूतक काल) Timing & Significance - महत्व और वैज्ञानिक कारण

चंद्र ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना नहीं है। 7–8 सितंबर 2025 की रात चंद्रमा एक खूबसूरत Blood Moon में तब्दील होगा, जिसे पूरे भारत में देखा जा सकता है परंपराओं और पूजा-पाठ के पीछे बहुत से वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण भी हैं, जिनके बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते।

The lunar eclipse is more than just an astronomical event. On the night of September 7–8, 2025, the Moon will turn a deep red—a “Blood Moon” visible across India and beyond. Beyond religious rituals, there are some hidden scientific, cultural, and symbolic meanings that many of us don’t know.

2025 चंद्र ग्रहण व सूतक काल का समय (Timings)

  • सूतक काल शुरू (Sutak Kaal starts): 7 सितंबर 2025, 12:59 PM IST
  • पेनेब्रल छाया में प्रवेश (Moon enters penumbral shadow): करीब 8:58 PM IST
  • चंद्र ग्रहण शुरू (Partial begins): ~9:58 PM IST, 7 September 2025
  • पूर्ण ग्रहण (Totality Blood Moon): ~11:00 PM से 12:22 AM तक (लगभग 82 मिनट)
  • ग्रहण समाप्ति (Eclipse ends): 8 सितंबर, करीब 2:25 AM IST

चंद्र ग्रहण क्या है? | What is a Lunar Eclipse?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। यह केवल पूर्णिमा को ही संभव है। कितनी छाया पड़ रही उसके अनुरूप चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के हो सकते है - पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण, उपछाया चंद्र ग्रहण।

A lunar eclipse is a cosmic event which occurs when the Earth comes between the Sun and the Moon, casting its shadow on the Moon. It always happens on a full moon. Depending upon the amount of shadow, lunar eclipse can be of 3 types - Total, Partial, Penumbral.

ऐतिहासिक दृष्टिकोण | Hidden Historical Insight

  • हमारे प्राचीन भारतीय खगोलशास्त्री आर्यभट (5वीं शताब्दी) ने बहुत पहले ही बता दिया था कि सूर्य और चंद्र ग्रहण का मूल कारण पृथ्वी की छाया है।
    Our  ancient Indian astronomer Aryabhata (5th century CE) had already explained the real cause of eclipses which is none other but Earth’s shadow – long before the West.
  • वैज्ञानिक ज्ञान के बाद भी धार्मिक परंपराएँ चलती रहीं - यह दर्शाता है कि भारत ने हमेशा विज्ञान और अध्यात्म को साथ-साथ माना है।
    Though we had scientific knowledge, rituals continued side by side, showing how India blended science and spirituality.

सूतक काल क्या है? | What is Sutak Kaal?

सूतक काल ग्रहण से पहले का आध्यात्मिक सावधानी का समय होता है।
Sutak Kaal is a time period of spiritual caution before the eclipse.

  • चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है।
    For lunar eclipse, Sutak begins 9 hours earlier.
  • इस दौरान विवाह, पूजन, नए कार्य का आरंभ जैसे शुभ कार्य वर्जित रहते हैं।
    Auspicious activities like wedding, rituals, new ventures are generally avoided during this timeframe.

सूतक काल क्यों माना जाता है? | Why is Sutak Kaal Observed?

धार्मिक | Religious

  • हिंदू सभ्यता के अनुसार, राहु और केतु द्वारा सूर्य व चंद्रमा का ग्रास करना अशुभ माना गया है।
    According to Hindu literature, the lunar eclipse is linked to Rahu and Ketu trying to swallow the Moon.
  • शास्त्रों के अनुसार, इस समय वातावरण अशुद्ध हो जाता है जिसके कारण किसी भी प्रकार के पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता।
    Indian scriptures mention that during this time, spiritual vibrations are disturbed hence making normal rituals less effective.
  • ग्रहण काल के दौरान केवल मंत्रजप, ध्यान और भक्ति करना ही शुभ होता है।
    However, chanting mantras and meditation are considered highly beneficial during the eclipse phase.

वैज्ञानिक कारण | Scientific Reason

  • प्राचीन काल में माना जाता था कि ग्रहण के समय हवा और वातावरण में जीवाणु/सूक्ष्म जीव बढ़ जाते हैं अतः इस दौरान खाना पीना नहीं चाहिए।
    Ancient belief is that food and water get contaminated faster during an eclipse hence better to avoid during this time.
  • ग्रहण के दौरान रखा हुआ भोजन जल्दी खराब हो जाता है।
    Even today, studies show minor changes in microbial activity during eclipses time.
  • इसी खाने की चीज़ों में तुलसी पत्र डालने की परंपरा बनी।
    To protect health, people add Tulsi leaves to stored food.

ज्योतिषीय कारण | Astrological Reason

  • ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक माना जाता है।
    In astrology, the Moon represents the mind and emotions of the individual.
  • ग्रहण के दौरान राहु-केतु का प्रभाव मानसिक अस्थिरता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
    When Rahu and Ketu affect it, it symbolizes mental instability and negative energy.
  • इसलिए इस समय आत्मसंयम और साधना पर बल दिया गया।
    Hence, Sutak kaal is a reminder to stay calm and one should focus on spiritual growth.

सामाजिक कारण | Social & Cultural Reason

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में रहने, नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करने और आराम करने की सलाह दी जाती है।
    Pregnant women are often advised not to step outside or use sharp objects during an eclipse.
  • यह परंपरा उनके और बच्चे के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु बनाई गई थी।
    Traditionally, this was to ensure safety, rest, and protection for both the mother and child.

क्या करें और क्या न करें | Do’s & Don’ts

क्या करें: मंत्रजप, ध्यान, स्नान, दान।
Do’s: Chant mantras, meditate, bathe after eclipse, donate.

क्या न करें: भोजन, शुभ कार्य, यात्रा, घर से बाहर जाना (खासकर गर्भवती महिलाएँ)।
Don’ts: Eating, cooking, starting new tasks, traveling.

आध्यात्मिक महत्व | Spiritual Significance

चंद्रमा मन का प्रतीक है। जिस प्रकार ग्रहण में छाया चंद्रमा को ढक लेती है, वैसे ही अज्ञान हमारे मन को ढक सकता है। ग्रहण समाप्त होने पर जैसे चंद्रमा उज्ज्वल होता है, वैसे ही साधना और आत्मज्ञान से जीवन में प्रकाश लौट आता है।
The Moon symbolizes the mind. Just as darkness covers the Moon similarly ignorance can cloud our mind. After the eclipse, as the light returns, it symbolizing wisdom and self-awareness.

निष्कर्ष | Conclusion

चंद्र ग्रहण और सूतक काल केवल अंधविश्वास नहीं, बल्कि खगोल विज्ञान, आध्यात्मिकता और परंपरा का मेल हैं। यह हमें ठहरकर आत्मचिंतन करने और ज्ञान से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
The lunar eclipse and Sutak Kaal are not blind superstitions instead they are a mixture of astronomy, spirituality, and tradition. They remind us to pause, reflect, and realign with our wisdom and self.

0 Comment
SignUp / LogIn to Leave a Reply
Aditya Tripathi

Hi, I'm Aditya,

Categories
Subscribe to our Newslatter

Sign up for free and be the first to get notified about new posts.

whatsapp logo